Click to Subscribe!

स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित कर महिला कांग्रेस ने मनायी राहुल गाँधी का जन्मदिन


बलिया पत्रिका / हनुमानगंज :- आज शुक्रवार को काँग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जयन्ती को महिला कांग्रेस के द्वारा मानवता की सेवा भावना के रूप में मानायी गई। ब्लाक हनुमानगंज मुख्यालय में स्थित स्वास्थ्य उपकेन्द्र पर उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी पूर्वी जोन की प्रदेश सचिव पूनम पाण्डेय ने ए एन एम ज्योत्सना सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री ऊषा यादव तथा आशाबहु सामराजी पाल को कोरोना वायरस महामारी के रोकथाम में बहुमूल्य योगदान के लिए अंगवस्त्रम् और फल प्रदान करके सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव पूनम पाण्डेय ने कहा कि आशाबहुओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रीयों को स्थायी किए जाने और केन्द्रीय कर्मचारी घोषित करने और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दिए जाने के लिए संघर्ष करेंगें और कांग्रेस की सरकार बनते ही इन माँगों को पुरा करने के लिए कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ विजया नन्द पाण्डेय, प्रियंका सिंह, रिना यादव, रिंकी सिंह, अंजली सिंह, माया यादव, सुनिता राम, राजमुनि पासवान, संगीता निषाद, लीलावती पटेलआदि लोग उपस्थित थे। 

आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट