बलिया पत्रिका / मनियर :- मनियर नगर पंचायत अन्तर्गत बन रहे पशु आश्रय स्थल गौरा बगहीं का निरीक्षण जिलाधिकारी हरि प्रताप शाही ने बुधवार को किया। इस दौरान जिम्मेदार अधिकारी व ठेकादार के मौजूद न होने के कारण नाराजगी जाहिर की। क्षेत्र में करीब दो वर्षो से अर्धनिर्मित बन रहे पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी ने समय से कार्य पूरा न होने के कारण नाराजगी जाहिर करते हुए नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक विनोद सिंह से इस कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी। जिलाधिकारी ने करोड़ो रूपए की लागत से बनने वाले अर्ध निर्मित आश्रय स्थल को एक एक बिन्दुओं पर पुछताछ की। कार्य बन्द होने के बावत वरिष्ठ लिपिक ने जिलाधिकारी को बताया कि वर्षा होने के कारण मिट्टी का भराई व जोड़ाई का कार्य बाधित है। मौसम ठीक होने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि मानक के अनुरूप कार्य कराने की मातहतों को दिशा निर्देश दिया। तथा आश्रय स्थल में रह रहे आवारा पशुओं के खान पान व रहने की समुचित व्यवस्था करने पर विशेष बल दिया। लम्बे समय से बन रहे पशु आश्रय स्थल आज तक आधा अधूरा बनने की बात पर जिलाधिकारी ने बताया कि लांक डाउन व वर्षा होने के चलते कार्य बाधित है। मौसम ठीक होने के साथ ही निर्माण कार्य शुरू कर जल्द ही इस कार्य को पूरा करा दिया जाएगा। जिलाधिकारी के साथ उपजिलाधिकारी बांसडीह दुष्यंत कुमार मौर्य भी मौजूद रहे।
आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट

