बलिया पत्रिका :- बांसडीह ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर पाठक को कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वह कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष पद पर कार्यरत थे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सांसद के सी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर जानकारी दी है। बांसडीह क्षेत्र के छोटकी सेरिया गांव निवासी उमाशंकर पाठक वर्ष 2011 से वर्ष 2016 तक बांसडीह ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख थे। उमाशंकर पाठक की पत्नी नीलम पाठक भी वर्ष 2006 से 2011 तक बांसडीह ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख थी। उमाशंकर पाठक ब्लॉक प्रमुख संघ आजमगढ़ मंडल तथा बलिया जनपद के अध्यक्ष भी रहें हैं। वह क्रय-विक्रय सहकारी समिति रानीगंज के दो बार अध्यक्ष रहें हैं।
| विज्ञापन |
उमाशंकर पाठक के कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने पर रसड़ा विधानसभा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी इजहार किया। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष यतेंद्र बहादुर सिंह, रविन्द्र तिवारी, गंगासागर सिंह, जिला सचिव विशाल चौरसिया, अरविंद सिंह, राघवेन्द्र सिंह, दिग्विजय सिंह, आशुतोष पाण्डेय, अंजनी यादव आदि ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को व केन्द्रीय नेतृत्व को बधाई दी है।
आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
| विज्ञापन |