Click to Subscribe!

मुरली मनोहर बने कांग्रेस अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश सचिव



बलिया पत्रिका / नगरा :- कांग्रेस हाई कमान के निर्देश पर बिल्थरारोड विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेस के नेता मुरली मनोहर को कांग्रेस अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश सचिव मनोनीत किए जाने पर क्षेत्रीय लोगो एवं कांग्रेसीजनों में हर्ष व्याप्त है। अपने मनोनयन पर मुरली मनोहर ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मै विधान सभा चुनाव में संगठन के लिए पूरी ईमानदारी के साथ काम करूंगा। मुरली मनोहर के प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर कांग्रेस के संजय दुबे, संतोष कुमार द्विवेदी, राघवेन्द्र बहादुर सिंह के अलावा कृष्ण पाल यादव, डॉ अवैस असगर आदि साथियों ने बधाई देते हुए उनके मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया है।

आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट