Click to Subscribe!

राकेश उपाध्याय हरिपुरी बने प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान के कला व संस्कृति विभाग के जिलाध्यक्ष


बलिया पत्रिका / गड़वार :- क्षेत्र के हरिपुर गांव निवासी अंतर्राष्ट्रीय तबला वादक राकेश उपाध्याय हरिपुरी को प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान के कला एवं सांस्कृतिक विभाग जनपद बलिया का जिला अध्यक्ष संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामू स्वामी द्वारा मनोनीत किया गया है। उल्लेखनीय है कि राकेश हरिपुरी को देश के साथ साथ विदेशों के विभिन्न मंचों से तबला वादन के क्षेत्र में सम्मानित किया जा चुका है। उक्त आशय की जानकारी भजन एवं लोक गीत गायक उनके अग्रज कन्हैया हरिपुरी ने दी है। जनपद के संगीत प्रेमियों के साथ साथ क्षेत्रीय लोगों में भी हर्ष व्याप्त है।

आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट