बलिया पत्रिका / सिकन्दरपुर :- थाना क्षेत्र के रूद्रवार निवासी अभिषेक पासवान (24) पुत्र शिवप्यारे पासवान, राकेश पटेल (24) पुत्र राम जी पटेल रविवार की शाम सिकंदरपुर से लखनपार किसी कार्यवश अपने बाइक द्वारा जा रहे थे। जैसे ही वह दादर पहुंचे तो अचानक एक चार पहिया वाहन उनकी बाइक टकरा गई। जिससे वह दोनों बाइक सवार सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि चार पहिया वाहन वहां से फरार हो गया। घटना के बाद जुटे स्थानीय लोगों के मदद से उन दोनों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
