बलिया पत्रिका / बलिया :- मंगलवार को उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी पूर्वी जोन की प्रदेश सचिव पूनम पाण्डेय ने अपने 45 वें जन्म दिन पर बलिया जिला के बसंतपुर गांव में ब्रह्मलीन योगिराज श्री सौदागर महाराज जी की पूजा-अर्चना की और उसके बाद श्री नन्द ब्रह्म बाबा जी के मंदिर में श्री हनुमान चालीसा का 108 बार पाठ तथा श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करके आशीर्वाद लिया। महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव पूनम पाण्डेय जिला आशा संघ बलिया की जिलाध्यक्ष एंव आशा संगिंनी संगठन लखनऊ की प्रदेश संयोजिका भी हैं। अपने 45 वें जन्म दिवस पर महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव पूनम पाण्डेय ने 45 आम, चम्पा, बादाम के पौधों का वृक्षारोपण भी पण्डित जी की फुलवारी बसन्तपुर बलिया में किया तथा दो कृषि कार्य करने वाले मजदूरों चमन तुरैहा व अवध पासवान को अंगवस्त्र देकर सम्मानित करने के बाद 45 जरूरतमंदों को भोजन भी करायी। इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव पूनम पाण्डेय ने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करते हुए लोगों को सामाजिक दूरियां अपनाते हुए अपने जरूरी कामों को करने का और एक वृक्ष दस पुत्र समान होता है का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर डॉ विजया नन्द पाण्डेय, राजनारायण चौरसिया, रमेश बर्मा, अरविन्द कुमार सिंह, राणा प्रताप सिंह, राधेश्याम पाण्डेय, बबलू सिंह, अमन पाण्डेय, राजेश कुमार सिंह, रजत पाण्डेय, कन्हैया तुरैहा, राजु, रोली, रूचि, अलगु पासवान, अशोक राम, मोनु, बन्टी, बलिराम आदि लोग उपस्थित थे।
आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट

