बलिया पत्रिका / बलिया :- जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र आवास विकास कालोनी में नगर पंचायत मनियर की अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय ने सोमवार की देर रात्रि पंखे के हुक के सहारे फांसी लगाकर अपनी बेसकिमती जिन्दगी समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिशासी अधिकारी गाजीपुर जिले के थाना भांवर कोल की रहने वाली थी। और वो 2 साल पूर्व से नगर पंचायत मनियर में अधिशासी अधिकारी के पद पर कार्य कर रही थी। घटना स्थल पर एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह दिल्ली, मुंबई से बचकर बलिया चली आयी। लेकिन यहां उन्हें रणनीति के तहत फंसाया गया है। जिसके कारण आत्महत्या करने के सिवाय कोई विकल्प नहीं है। अब सवाल ये उठता है कि अधिशासी अधिकारी को किसने फंसाया, क्यो फंसाया और इसमें कौन-कौन लोग हैं ? पुलिस अब इस तह तक जाने का प्रयास कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह, कोतवाल विपिन सिंह समेत उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।
आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
