बलिया पत्रिका / रसड़ा :- विकासखंड चिलकहर के सरयाबडोरा ग्राम में मनरेगा में भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ जिसमें ग्राम सभा के ही युवा सामाजिक कार्यकर्ता संदीप कुमार गुप्ता ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान के द्वारा अपने ही परिवार के 10 से अधिक लोगों का जॉब कार्ड बनाकर बिना काम किए ही सरकारी धन का भुगतान करा कर सरकारी धन राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। मनरेगा कार्यों में इस प्रकार से किया जा रहा भ्रष्टाचार का विरोध स्थानीय निवासी और स्थानीय मनरेगा मजदूरों के द्वारा भी किया जा रहा है। जन शिकायत पोर्टल पर संदीप कुमार गुप्ता के द्वारा इस संदर्भ में शिकायत भी दर्ज कराई गई है, परंतु ग्राम विकास विभाग सरकार के द्वारा अब तक इसमें कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। जिसे यह प्रतीत होता है कि विकासखंड के मनरेगा कर्मचारी भी इस कार्य मे संलिप्त है। जिसके परिणाम स्वरूप स्थानी मनरेगा मजदूरों काफी रोष व्याप्त है।
आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
