बलिया पत्रिका / फेफना :- जनपद के फेफना रेंज अधिकारी गण व सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष पांडेय ने वन महोत्सव के तहत फेफना रेंज के प्रांगण में वृक्षारोपण किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी फेफना रेंज अशोक कुमार यादव ने बताया कि फेफना रेंज वर्ष 2020-21 में रोपण दिनांक 05/07/20 को ही शत-प्रतिशत रोपण कार्य पूर्व निर्धारित स्थलों पर अतिथियों के द्वारा रोपण कार्य कराया गया।
आज वन महोत्सव कार्यक्रम में अशोक कुमार यादव क्षेत्रीय वन अधिकारी फेफना रेंज, अनिरुद्ध दुबे उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, सवेनीत कुमार मिश्र, वन दरोगा के के सिंह, वन दरोगा राजकिशोर, वीरेंद्र सिंह, शिवजी यादव, मनोज कुमार चौबे व अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट

