Click to Subscribe!

समाजवादी पार्टी ने किया डीजल-पेट्रोल में मूल्यवृद्धि का विरोध


  • बलिया पत्रिका / नगरा :- डीजल-पेट्रोल की महंगाई के विरोध में प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को साइकिल यात्रा निकालकर कई गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नाकामियों व सपा शासन के दौरान हासिल की गई उपलब्धियों से आम जनता को अवगत कराया। जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगरा, भंडारी, सरायचावट सहित कई गावो में पहुंचकर लोगों को सपा की नीतियां बताई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा सरकार डीजल-पेट्रोल के मूल्य में वृद्धि कर जनता को महंगाई की आग में झोंक रही है। भाजपा गरीबों, किसानो व मजदूरों के हित में बड़ी बड़ी घोषणाएं की लेकिन आज तक उस पर अमल नहीं हो सका। वहीं यूपी भाजपा सरकार के चार साल पूरा होने को है लेकिन सरकार अभी तक एक भी जनहित की योजना शुरू नहीं की। कहे कि पूर्व की सपा सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी वर्गो के हितों में काम किया था। साइकिल यात्रा में जिला महासचिव राजन कन्नौजिया, जिला सचिव जय प्रकाश यादव, समाजसेवी कृष्णपाल यादव केपी, संदीप यादव सोनू, मुन्ना, लालू आदि थे।


आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट