Click to Subscribe!

एकजुट होकर संघर्ष करने का हमारा संकल्प : जिलाध्यक्ष कांग्रेस


बलिया पत्रिका / बैरिया :- प्रियंका गांधी महासचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू के निर्देशन में आज दिनांक 13 अगस्त 2020 को दिन में 11 बजे बैरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत बैरिया की बैठक श्री परिणय मंगलम पर ओम प्रकाश पांडे जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में नगर पंचायत की बैठक हुई जिसमें मुख्य कांग्रेस जनों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी से आए हुए संगठन सृजन अभियान फार्म भी भरवाया गया। बैठक में श्री पांडे ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करने की आवश्यकता है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार हर मुद्दे पर विफल है। बैरिया विधानसभा के लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसीसी सदस्य सी बी मिश्रा ने प्रियंका गांधी के संदेशों को जनता तक पहुंचाने की अपील किया। बैठक में मुख्य रूप से सीबी मिश्रा, सुनील कुमार सिंह, जयप्रकाश तिवारी, सुनील सिंह, सचिव रंजीत कुमार पाठक, श्रीराम मिश्रा, श्रीनाथ मास्टर, रमेश चंद्र मौर्या, धर्मनाथ पटेल, अजीत कुमार पासवान, राहुल कुमार, मनोज कुमार पासवान, दिनेश पासवान, प्रमोद सिंह, शिवचंद सिंह, अजीत कुमार, सुनील कुमार वर्मा, अमित कुमार वर्मा आदि सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित थे। सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।