Click to Subscribe!

मृतक पत्रकार के परिजनों से मिले युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष


बलिया पत्रिका / चिलकहर :- भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद यादव पत्रकार रतन सिंह के घर जाकर परिवार जनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट किया। केशवचंद्र से बातचीत करते हुए पत्रकार रतन सिंह के पिता ने बताया कि यदि प्रशासन सही तरीके से काम की होती उनके पुत्र की जान नहीं गई होती। इस विपदा की घड़ी में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से अपने परिवार के साथ है।


        रतन सिंह को न्याय और उनके हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर प्रदेश स्तर पर प्रियंका गांधी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर आंदोलन होगा। इस मौके पर सत्य प्रकाश उपाध्याय, फुलबदन तिवारी, जिनेंद्र पांडेय, रुपेश चौबे, सौरभ पाठक , अभिषेक सिंह, विशाल चौरसिया ,सागर सिंह राहुल, प्रकाश मिश्रा,अबू फैंज ,आशुतोष पांडेय ,हरीश कुमार आदि उपस्थित रहे।

आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट