Click to Subscribe!

बाल बाल बचे ग्राम विकास अधिकारी, गाड़ी पर ही गिर गया था दीवाल


बलिया पत्रिका / बलिया :- जनपद मे लगातार तीन दिनों से बरसात होने के कारण लोगों का जीवन अस्त व्यस्त सा हो गया है। ये बारिश इतनी जानलेवा रही है कि कई लोगों की जान जाते जाते बची है। एक आदमी की जान तो एक सेकंड के अन्तर से बची है। एक सेकेंड आगे निकले होते तो पूरी दिवाल उनकी गाड़ी पर होती। वह तो गनीमत है कि एक सेकंड पीछे चले तो दिवाल गाडी के इँजन पर गिरी और जान बच गयी। ग्राम विकास अधिकारी नित्यानंद सिंह के अनुसार दिवाल गिरने की आवाज सुनकर गांव के लोग तुरंत पहुंच गये तथा गाडी को दिवाल से निकाल कर बाहर किया। उनके अनुसार ये घटना ऐसे घटी जिसके बारे मे सोचे भी नही थे। अचानक दिवाल गिरने से श्री सिंह हका बका सा रह गये और तेजी से गेट को खोलकर बाहर हो गये। चूकि गांव का ही मामला था लोगो ने भरपूर मदद करते हुए गाडी को बाहर किया। इनके अनुसार घटना इतनी अप्रत्याशित थी कि ऊपर वाले कि दया और लोगों की दुवाओ के चलते मेरी जान बच गयी, नही तो जैसे अचानक दिवाल गिरी थी मेरी जान बचनी मुश्किल थी।


आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट