Click to Subscribe!

ब्लॉक प्रांगण में किसान मेला गोष्टी का हुआ आयोजन, विशिष्ट किसानों को किया गया सम्मानित


बलिया पत्रिका / चिलकहर :- कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत किसान मेला गोष्ठी प्रदर्शनी का आयोजन चिल्का ब्लॉक प्रांगण में आयोजित किया गया। इसके मुख्य अतिथि अनूप सिंह जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत फीता काटकर दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया। इस मौके पर भूमि संरक्षण अधिकारी संतोष कुमार यादव ने कृषि हेतु उपयोगी उसर बंजर भूमि को संरक्षित करके कृषि योग बनाने की पूरी जानकारी दिया।



        बाल विकास परियोजना अधिकारी सुरेंद्र यादव कुपोषण वह कुपोषित बच्चों के देखभाल और उनके खानपान की आवश्यक मात्रा के संबंध विस्तारपूर्वक बताया। मुख्य अतिथि अनूप सिंह ने अपने संबोधन में सरकार की नीतियों और किसानों के आय दोगुना जैविक खाद ,गौ संरक्षण, गौ संरक्षण, पशुपालन, डेयरी योजना जल संचयन आदि सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक किसानों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक होने की बात कही। साथ ही साथ विभागीय लोगों को लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा ले ऐस निवेदन किया।



           इस मौके पर मुख्य रूप से भूमि संरक्षण अधिकारी संतोष कुमार यादव, डॉ एम पी सिंह कृषि विज्ञान केन्द्र सोंहाव खंड विकास, अशोक कुमार बाल विकास परियोजना अधिकारी, सुरेंद्र यादव पशु चिकित्साधिकारी, रामाश्रय यादव, मनोज कुमार सिंह, राहुल यादव, सदावृक्ष धीरज गुप्ता, देवीप्रसाद, रवि यादव, सत्यजीत सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अमित पांडेय, लाल बहादुर सिंह, राघवेंद्र सिंह, सप्पू सिंह आदि किसान उपस्थित रहे। 



         इस मौके पर विशिष्ट किसानों को सम्मानित कर प्रमाण पत्र एडीओ कृषि रविंद्रनाथ पांडेय व अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया। जिसमें भुवन मोहन पांडे, शिव जन्म वर्मा, सुमंत सिंह, मदन मोहन उपाध्याय, रामाधार प्रसाद, विशंभर वर्मा आदि किसान रहे। गोष्टी का संचालन नरसिंह प्रजापति के द्वारा किया गया।


आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट