बलिया पत्रिका / बलिया :- उत्तर प्रदेश सरकार ने कई भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। इस लिस्ट में बलिया के डीएम का भी नाम शामिल है। अब आईएएस अदिति सिंह का बलिया का नया डीएम बनाया गया है। बताते चले कि इसके पूर्व अदिति सिंह हापुड़ में जिलाधिकारी के रूप में पदस्थापित थी। अब उन्हें बलिया की ज़िम्मेदारी दी गयी है। अदिति सिंह 2009 बैच की आईएएस हैं और मूल रूप से वह यूपी के बस्ती जिले की रहने वाली हैं।
अदिति सिंह ने बतौर आईएएस 12 अप्रैल 2012 को लखनऊ के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में अपना पहला चार्ज संभाला। इसके बाद सीडीओ लखनऊ, पीलीभीत, रायबरेली, सुल्तानपुर, उन्नाव, हापुड़ की डीएम रही। बता दें कि अदिति सिंह के पिता धनन्जय प्रताप सिंह 1991-92 मे बलिया के कमिश्नर भी रह चुके हैं।
