बलिया पत्रिका / बलिया :- आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र सोहाँव बलिया के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का राष्ट्रीय स्तर पर उदधाटन् भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा ऑनलाइन किया गया तथा कृषि में महिला नेतृत्व उधामिता, सम्यता तथा सशक्तिकरण का सजीव प्रसारण सभी को दिखाया गया। उसके बाद केन्द्र द्वारा गोष्ठी आयोजित किया गया जिसका उदघाटन् केन्द्र के अध्यक्ष प्रो रवि प्रकाश मौर्य ने किया। उन्होंने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर बर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है। विश्व के विभिन्न क्षेत्रों मे महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा एवं स्नेह ब्यक्त करते हुए इस दिन को महिलाओं के अर्थिक, राजनैतिक एवं समाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य मे उत्सव के रूप मे मनाया जाता है। इस वर्ष अपने देश मे अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कृषि में महिला नेतृत्वः उधामिता ,सम्यता एवं सशक्तिकरण के रुप मे मनाया गया। जब महिलाएं, रोजगार/ उधम् अपनायेगी तभी सशक्त होगी। इसमें अपार संभावनाएं है मशरूम, मधुमक्खी पालन.बकरी पालन, फल,सब्जी परिरक्षण, मूल्य संम्वर्धन आदि। डॉ प्रेमलता श्रीवास्तव एसोसिएट प्रोफेसर गृहविज्ञान ने आगंतुकों का स्वागत किया तथा महिलाओं के सम्मान, महिलाओंं का परिवार, समाज व सहभागीता एवं योगदान पर चर्चा की। डॉ मनोज कुमार फसल विशेषज्ञ ने महिलाओं से सम्बन्धित कृषि तकनीकी जानकारी दी।
राजीव कुमार सिंह उधान विशेषज्ञ ने मानव स्वास्थ्य में फलों, सब्जियों, पोषण वाटिका के महत्व की विस्तृत चर्चा की। प्रक्षेत्र प्रंबधक बेद प्रकाश सिंह ने खाद्यान्न, दलहन, तिलहन से मूल्य संम्वर्धन तकनीक की विस्तृत चर्चा की। महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे कु ज्योति राय सोहाँव प्रथम, कु सोनी सोहाँव द्वितीय, कु खूशी खरवार, बसंतपुर तृतीय, तथा कुबकंचन वर्मा सोहाँव ने सान्त्वना पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम मे 53 महिलाओं के साथ -साथ सुरेश यादव सहायक विकास अधिकारी कृषि, बेदप्रकाश सिं बी.टी.एम बृजेश यादव, मशरुम प्रशिक्षक व अन्य कर्मचारियों सहित 64 लोगो ने भाग लिया।

