Click to Subscribe!

निर्विरोध बीडीसी घोषित हुए पूर्व मंत्री के पुत्र आदित्य गर्ग


बलिया पत्रिका / चिलकहर :- स्थानीय ब्लाक पर क्षेत्र पंचायत सदस्य संख्या 59 से ग्राम पंचायत गुरवा से आदित्य गर्ग पुत्र घूरा राम पूर्व मंत्री निविर्रोध निर्वाचित हुए।निर्वाचन अधिकारी डॉ सुनील कुमार ने आदित्य गर्ग को निर्विरोध निर्वाचित होने पर  संबंधित प्रपत्र प्रदान किया। वही ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 56 सदस्य ग्राम पंचायत निविर्रोध चुने गये। आर ओ डॉ सुनील कुमार ने बताया कि एक मात्र गुरवा क्षेत्र पंचायत सदस्य निविर्रोध व ग्राम पंचायत सदस्य के 56 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गये है।


आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट