Click to Subscribe!

मरीजों के बीच फल वितरण कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई राजीव गाँधी की पुण्यतिथि


बलिया पत्रिका :- आज दिनांक 21 मई 2021 को सिकंदरपुर नवानगर ब्लॉक के अंतर्गत भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर सरकारी हॉस्पिटल सिकंदरपुर में मरीजों के बीच में फल वितरण किया गया तथा सिकंदरपुर कार्यालय पर पुष्प अर्पित कर स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि सादगी से मनाई। इसमें मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष किसान सैल आनंद मिश्रा, नवानगर ब्लॉक अध्यक्ष आनंद पांडे, मदन यादव, फिरोज अंसारी, अशोक राय, देवेंद्र नाथ पांडे, सलमान खान, मनोज सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।


आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट