Click to Subscribe!

सपा के युवा कार्यकर्ताओं ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन


बलिया पत्रिका :- रसड़ा विधानसभा में स्थित हजौली में युवा सपा नेता दीपक दुबे के नेतृत्व में बड़े ही धूमधाम से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन हजौली जूनियर हाई स्कूल पर मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 5 फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण करके किया गया। दीपक दुबे ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक विकास पुरुष है जोकि हर जाति हर वर्ग के लोगों का  चौमुखी विकास किया। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सत्य प्रकाश पांडे द्वारा लगभग ढाई सौ मास्क वितरित किए गए। 


      हजौली के युवा साथी व क्षेत्र के भी युवा साथियों ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें मुख्य रुप से भरत यादव, नटवरलाल, सद्दाम हुसैन, रोहित सिंह, दीपक यादव, ओम प्रकाश पूर्व प्रधान, बच्चा लाल ठाकुर, मिथिलेश पांडे, दिलीप मंडेला, भगवान प्रसाद, अंशु खरवार, टिंकू खरवार, नीरज खरवार ,रितेश सिंह, संदीप बारी, संजय सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।


आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट