Click to Subscribe!

ब्लॉक स्तर पर राष्ट्रीय पोषण माह का हुआ आयोजन


बलिया पत्रिका / चिलकहर :- स्थानीय ब्लॉक के डवाकरा हाल मे बाल विकास परियोजना विभाग के तरफ राष्ट्रीय पोषण माह सितम्बर 2021 का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदित्य गर्ग ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। ब्लाक प्रमुख आदित्य गर्ग ने उपस्थित बाल विकास विभाग की मुख्य  सेविकाओ व आंगनबाड़ी  कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगो की हमेशा समाज को आवश्यकता है। महिलाओ का सम्मान कर ही हम परिवार व समाज को बढा सकते है। ऐसा कार्यक्रम कर बच्चो मे कुपोषण से मुक्ति दिलाई  जा सकती है। तभी राष्ट्रीय पोषण  माह को सफल बनाया जा सकता है।



          कार्यक्रम मे गोद भराई व अन्नपराशन दो दर्जन महिलाओ  को मुख्य अतिथि के द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे प्रदर्शनी के माध्यम से पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम  को मुख्य रूप से सुरेन्द्र यादव सीडीपीओ चिलकहर, प्रवीन जीत बीडीओ, अभय कुमार कौशल प्रधान संघ अध्यक्ष चिलकहर, शिवजन्म यादव, करूणेश तिवारी, चौथीराम सहायक विकास अधिकारी पंचायत चिलकहर, रामानन्द  प्रसाद प्रधान सहित समस्त मुख्य सेविका व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम मे माधुरी शर्मा मुख्य सेविका द्वारा भ्रूण हत्या व नारी के उत्थान के लिए  गीत के माध्यम से सबको बताया गया। 


आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट