बलिया पत्रिका :- एकेनापि सुपुत्रेण विद्यायुक्ते च साधुना। आह्लादितं कुलं सर्वं यथा चन्द्रेण शर्वरी॥ श्रीकान्त पाण्डेय सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय जोगीडीह के भतीजे और स्व शत्रुघ्न पाण्डेय प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय सवन के प्रपौत्र रजनीश पाण्डेय ग्राम विष्णुपुरा चिलकहर ने मैटेरिया एवं मेटलरजी साइंस में स्वर्ण पदक के साथ प्रधानममंत्री रिसर्च स्कॉलरशीप प्राप्त कर गौरवान्वित किया। रजनीश पाण्डेय आई आई टी कानपुर मे अध्ययनरत है।रजनीश पाण्डेय बहुत मेधावी और कुशाग्र बुद्धि के धनी है। इस सफलता पर रजनीश को ढेर सारी बधाइयाँ मिल रही है।
आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट