बलिया पत्रिका :- केंद्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश पर प्रदेश भर में महंगाई घटाओ भाजपा हटाओ के बैनर तले रसड़ा विधानसभा के विकासखंड चिलकहर अंतर्गत सांवरा ग्राम पंचायत में पदयात्रा में राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सहप्रभारी बाजीराव खाड़े, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी कैलाश चौहान, जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय सहित सैकड़ों कांग्रेसजन सम्मिलित हुए। चंद्रशेखर आजाद चौराहा स्थित चंदशेखर आजाद जी के प्रतिमा पर प्रदेश उपाध्यक्ष सहित प्रभारी गण माल्यार्पण किया। विशाल चौरसिया व ब्लॉक अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में बाइक जुलूस निकाला कर आजाद जी व भगत की प्रतिमा माल्यार्पण कर सवरा के लिए कूच किए। सवरा सहित अन्य गांव से होकर पदयात्रा को पूर्ण करते हुए एक जन चौपाल आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए प्रदेश में व्याप्त महंगाई और संकल्प यात्रा के बारे में बताया। बाजीराव खाड़े ने अपने संबोधन में प्रदेश और देश में पेट्रोलियम पदार्थ के कारण महंगाई पर और सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कच्चे तेलों में भारी गिरावट के बावजूद आज सरकार टैक्स के रूप में आम आदमी और गरीबों के खून चूस जैसी बर्ताव कर रही है यह सरकार, जबकि कांग्रेस का कल्चर सरकार बनाना या सत्ता हासिल करना नहीं होता है। न्यायिक प्रक्रिया के द्वारा सभी को न्याय मिले और एक समान बगैर भेदभाव के सबका समुचित विकास नीति के तहत कांग्रेस कार्य करती है। प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने कहा कि जहां महंगाई के कारण रवि की बुवाई आदि के लिए परेशान है डीजल के दाम में बेतहाशा वृद्धि के कारण सिंचाई और जुताई महंगी हो जाने के कारण आज किसान परेशान है। कांग्रेस शासन में किसानों के हक और उनकी परेशानियों के लिए हमेशा कांग्रेस तत्पर रहकर लड़ती है लड़ती रहेगी। मौके पर प्रदीप तिवारी, दिनेश राजभर, प्रताप जायसवाल, जनार्दन यादव, कोकिल राम, रामजन्म चौहान, विशाल चौरसिया, सूर्यकांत यादव, मसूद आलम ,रामाशंकर यादव, मुरली मनोहर, आशुतोष पांडे, परशुराम राम, सत्येंद्र यादव, दिग्विजय सिंह ,गुलाब पाठक, सुनील कुमार ,राघवेंद्र गौतम, अश्वनी कुमार, दीपक कुमार ,आदित्य कुमार ,गौतम राजभर ,रामकृपाल, अमरनाथ ,लल्लन प्रसाद ,गुड्डू राम, दिलीप राजभर, प्रमोद यादव, विनय यादव, अरुण चौहान ,सुनील बेदी, विनय शंकर राजभर, राहुल राजभर, सुनील तिवारी, प्रभुनाथ भारतीय, सुरेश तिवारी, धर्मेंद्र यादव, दिलीप राजभर, राकेश निषाद आदि लोग उपस्थित रहे।
आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट